भरतपुर: भरतपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बबीता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 31 मई को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी
भरतपुर महिला कांग्रेस 31 मई को नारी न्याय सम्मेलन और पदभार ग्रहण कार्यक्रम करेगी। इसे लेकर शुक्रवार को महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बबीता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 41 महिला पदाधिकारियों का सम्मान और शपथ ग्रहण कराया जाएगा। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह मुख्य अतिथि रहेंगी।