परसिया: पेड पर मांझे में फंसे कौए का पांचवे दिन हुआ रेस्क्यु वन विभाग ने की लापरवाही, नगर पालिका अध्यक्ष की पहल पर बची जान
जनपद कालोनी में नगर पालिका की टीम ने शुक्रवार को सुबह दस बजे पेड पर लटके कौए का रेस्क्यु कियां। पांच दिनों से कौआ पतंग के मांझे में फंसकर पेड पर लटका था। स्थानीय नागरिक रघुवीर राय ने बचाने की पहल की। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय ने तत्परता दिखाते हुए कर्मचारियों को भेजा और कौए को जीवित बचा लिया गया।कौए की जान पांचवे दिन बचाई जा सकी।