जखनिया: गाजीपुर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1 लाख 24 हजार से ज्यादा मामलों का निस्तारण, करोड़ों के बैंक विवाद हुए सुलझे
आज गाजीपुर में हजारों लोगों को त्वरित न्याय मिला और वर्षों पुराने विवादों का अंत हुआ।जनपद न्यायालय गाजीपुर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी और जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस दौरान न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने लोक अदालत को न्याय का पर्व बताते...