चित्तौड़गढ़: विश्व शांति को लेकर 9 अप्रैल को दुनिया के हर कोने में गूंजेगा नवकार महामंत्र, मांगलिक धाम पर तैयारी का लिया गया जायजा
विश्व शांति और एकता के उद्देश्य को लेकर 9 अप्रैल को दुनिया के हर कोने में नवकार महामंत्र का जाप होगा. कार्यक्रम का आयोजन JITO, चित्तौड़गढ़ और महावीर जैन मंडल द्वारा किया जा रहा है। इसमें भारत सहित 108 देशों के लाखों लोग जुड़ेंगे और नवकार महामंत्र का जाप करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण 6000+ देरासर/उपाश्रय/स्थान से सीधा किया जाएगा और 100+ मेगा इवेंट्स होंगे.