बागपत: ग्राम बसा टीकरी में देशी शराब के ठेके के विरोध में ग्रामीणों ने एकत्र होकर किया प्रदर्शन
Baghpat, Bagpat | Apr 14, 2026 मंगलवार की दोपहर करीब डेढ बजे ग्राम बसा टीकरी निवासी सूरज के मुताबिक मीतली-बसा टीकरी- पावला बेगमाबाद संपर्क मार्ग स्थित गांव के निकट शराब का ठेका खुलने से सामाजिक वातावरण खराब होगा और युवाओं पर इसका गलत प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में गांव के आसपास शराब का ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा।