बागीदौरा: तपस्वियों के आंगन पहुंचा रथोत्सव, जयकारों से गूंजा कलिंजरा, गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा
कलिंजरा कस्बे में आयोजित दो दिवसीय रथोत्सव के तहत आज रविवार दोपहर 3, बजे को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई शोभायात्रा सबसे पहले 16 उपवास करने वाले तपस्वी के घर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने तपस्वी का सम्मान किया। इसके बाद यात्रा 10-10 उपवास करने वाले तपस्वियों के घर-आंगन में पहुंची। शोभायात्रा में बैंड-बाज