शाहजहांपुर: मारपीट के 5 दिन बाद युवक की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर किया हंगामा, मामला थाना सिधौली क्षेत्र का
शाहजहांपुर के सिंधौली क्षेत्र में ग्राम समाज की जमीन को लेकर हुए विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत के बावजूद न तो मुकदमा दर्ज किया गया और न ही मेडिकल कराया गया। युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।