हनुमानगढ़: टाउन थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला, कोर्ट ने आरोपी को भेजा रिमांड पर
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी राजू को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस संबंध में एक युवती की ओर से टाउन थाना में आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।