समस्तीपुर: जर्दा कारोबारी लूटकांड का खुलासा, तीन लोग गिरफ्तार
जर्दा कारोबारी लूटकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार समस्तीपुर नगर थानाक्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ला में बीते 9 मार्च को जर्दा व्यवसायी के प्रतिष्ठान में हुए लूटकांड मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हथियार के साथ तीन बदमाश को गिरफ्तार किया. गुरूवार को प्रेस वार्ता कर एएसपी संजय पाण्डेय ने मामले का पर्दाफाश किया.