मानिकपुर: इटवा डुडैला गांव में तेज हवा में भड़की खेतों की आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 1 बजे खेतों में आग लग गई। तेज हवा से आग गांव की ओर बढ़ने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण तुरंत जुटे और पानी-मिट्टी से आग बुझाने लगे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया।