नीमच नगर: नीमच: CM राइज स्कूल के लिए स्कूल तोड़े जाने पर छात्रों का आक्रोश, सड़क जाम कर विधायक आवास घेरा
नीमच में शासकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 की इमारत को सीएम राइज स्कूल के लिए तोड़े जाने की सूचना से भड़के सैकड़ों छात्र-छात्राएं रविवार को सड़कों पर उतर आए। विद्यार्थियों ने विधायक दिलीप सिंह परिहार के निवास के बाहर एकत्रित होकर सड़क जाम कर दी और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।