अनूपपुर: भालूमाड़ा क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश
जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर भालूमाड़ा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, किशोरी घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है।