घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके, श्रद्धालुओं की मौजूदगी में धार्मिक उत्साह चरम पर
मंगलवार शाम 7 बजे। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बादलपुर में इन दिनों भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। श्री मृत्युंजय गाइन के निवास पर आयोजित दो दिवसीय अखंड नाम यज्ञ में क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सोलह प्रहर यानी लगातार 48 घंटे तक चलने वाले भगवान कृष्ण के संकीर्तन में में भाग लिया।