पटेढ़ी बेलसर: मिश्रौलिया में नव विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, मायके वाले ने लगाया दहेज हत्या के आरोप ।
मिश्रौलिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई.मृतका ज्योति कुमारी मिश्रौलिया गांव निवासी दीपू कुमार की पत्नी बताई जा रही है.ग्रामीणों के अनुसार घटना का कारण पति और पत्नी में विवाद बताया जा रहा है.सूचना मिलते ही बेलसर पुलिस मौके पर पहुंच शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई.