पटेढ़ी बेलसर: अवैध वसूली का मामला:आधार कार्ड बनाने के नाम पर बेलसर में अवैध वसूली
बेलसर सरकारी विद्यालय भवन में इन दिनों आधार कार्ड बनाने के नाम पर ग्रामीणों से अवैध वसूली की जा रही है। प्रखंडस्तरीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण बिचौलियों की चांदी है। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला प्रखंड मुख्यालय स्थित सरकारी विद्यालय में जहां 0 से 6 वर्ष तक के बच्चे का आधार कार्ड बनाया जा रहा है।