गिरिडीह: पचंबा थाना अंतर्गत कल्याणडीह के पास एक बाइक की टक्कर से दो लोग हुए घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
पचंबा थाना अंतर्गत कल्याणडीह के पास एक बाइक की टक्कर से नरेंद्रपुर निवासी असनान अंसारी और अमान अंसारी घायल हो गया। शुक्रवार सुबह 8 बजे दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।घायलों ने बताया गुरुवार देर शाम को यह दोनों कुछ खाने के लिए कल्याणडीह के एक होटल गया था। वहां से दोनों पैदल घर तरफ जा रहा था तभी एक बाइक से इन्हें टक्कर लग गई।