बदलापुर: बदलापुर में तेज आंधी-बारिश से गिरे बिजली के खंभे, कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप, धान की फसलों को हुआ नुकसान
बदलापुर में शनिवार को तेज आंधी और बारिश से तहसील क्षेत्र के देवरामपुर, हरदास पट्टी, दुगौली कला, भटेहरा, चंदापुर, कमालपुर और जगतपुर समेत कई गांवों में बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली ठप होने से ग्रामीणों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कामकाज में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइनमैन से संपर्क नहीं हो पा रहा ह