लातेहार: गाजर घास उन्मूलन अभियान: उपायुक्त की अपील का असर, बनवारी साहू महाविद्यालय में चला विशेष अभियान
लातेहार। जिले में गाजर घास (पार्थेनियम हिस्टेरोफोरस) के बढ़ते खतरे को देखते हुए उपायुक्त संदीप कुमार द्वारा जिलेवासियों से इसके उन्मूलन की अपील की गई थी। इसका असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। उपायुक्त ने गाजर घास को मानव स्वास्थ्य और फसलों दोनों के लिए हानिकारक बताते हुए इसे जड़ से खत्म करने का आह्वान किया था।