सिमरी: तिलक राय के हाता में प्रशासन का बड़ा एक्शन: वर्षों पुराना अतिक्रमण बुलडोजर से हटाया, अस्थायी निर्माण ध्वस्त
Simri, Buxar | Jul 3, 2026 सिमरी प्रखंड के तिलक राय के हाता गांव में सड़क किनारे सरकारी जमीन पर वर्षों से जमे अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार की दोपहर 1 बजे को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए व्यापक अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडेय सहित अन्य कई मौजूद रहे।