फूलपुर: नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार किया, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र में नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया इस संबंध में 16 अप्रैल को पीड़िता की मां द्वारा थाना अहरौला में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर संदीप निषाद निवासी टहरकिशुनदेवपुर, थाना कप्तानगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।