धमतरी: कोलियारी में 50 घरों को तोड़ने के लिए चिपकाए गए नोटिस, ग्रामीणों ने पंचायत में जाकर जताया आक्रोश
ग्राम कोलियारी के शंकर सोनकर ने बताया कि गांव के करीब 50 घरों में नोटिस चिपकाए गए है। बताया कि तहसील कार्यालय से जारी इस नोटिस में उनके घरों को अतिक्रमण बताकर हटाने या स्वयं से तोड़ने के लिए कहा गया है। जिसको लेकर गांव में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वही पीड़ित परिवार ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया।