सदर: प्रयागराज: सिविल लाइन्स में मिशन शक्ति फेज-5.0 का दूसरा चरण, महिला बीट अधिकारियों ने हेल्पलाइन की जानकारी दी
Sadar, Allahabad | May 9, 2026
प्रयागराज कमिश्नरेट में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चल रहे ‘मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण’ के तहत शनिवार 09.05.2026 को थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला बीट अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया। एवं महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई