मुंगेर: खड़गपुर में बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर, 4 घायल, एक गंभीर
Munger, Munger | May 3, 2026 बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में चार घायल, एक गंभीर रेफर मुंगेर: खड़गपुर अनुमंडल रोड स्थित सिनेमा हॉल के समीप रविवार को बाइक और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती क