सगड़ी: चालाकपुर में चोरों ने दो हॉर्स पावर का मोटर किया चोरी, पीड़ित ने रौनापार थाने पर दी लिखित तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत चालाकपुर गांव निवासी रामलखन गुप्ता पुत्र झिनकु गुप्ता ने बुधवार को रौनापार थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है । रामलखन गुप्ता ने बताया कि गांव के ही निवासी राजेश सिंह के परिजन बाहर रहते हैं । उनके घर की देखभाल वही करता है । रात्रि में राजेश सिंह के घर से अज्ञात चोरों ने दो हार्स पावर का मोटर चोरी कर लिया ।