दरभंगा: जाले थाना की बड़ी कार्रवाई: शराब कांड के आरोपी सुमित कुमार गिरफ्तार
जाले थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए कांड संख्या-158/25 के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित कुमार, पिता अवध किशोर साह, निवासी नगरडीह, थाना जाले के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (a) के तहत मामला दर्ज था।