चक्की: गंगा की धारा रोकने को चक्की नौरंगा डेरा में ग्रामीणों की पहल, बोरी डालकर धारा बंद करने की अपील
Chakki, Buxar | May 31, 2026 चक्की प्रखंड के नौरंगा डेरा गांव में गंगा की बदलती धारा को लेकर ग्रामीणों ने पहल शुरू की है। स्थानीय लोगों ने रविवार की सुबह 9 बजे स्थल का निरीक्षण कर धारा की स्थिति का पड़ताल किया, जिसमें पाया गया कि गंगा यहां दो धाराओं में विभाजित होकर बह रही है। इनमें से एक धारा में पानी का बहाव काफी कम है, जिसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।