बिसौली: बिसौली नगर में इण्डेन गैस ऐजेंसी पर गैस सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा, हाईवे पर लगाया जाम
Bisauli, Budaun | Apr 24, 2026 बिसौली नगर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने शुक्रवार को 2 बजे करीब मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गैस सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।