नवाबगंज: बाराबंकी में मेरा युवा भारत ने वृद्धाश्रम में किया प्रशिक्षण
मेरा युवा भारत बाराबंकी ने सफेदाबाद स्थित मातृ पितृ सदन में एक अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार करीब 1 बजे आयोजित किया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का विकास करना था।यह प्रशिक्षण आज के आधुनिक युग में युवाओं के अंदर कम हो रही संवेदनशीलता और सेवा भाव जैसे विषयों पर जानकारी दी।