कोंडागांव: ईरागांव में आयोजित शादी समारोह की हल्दी रस्म में विधायक नीलकंठ टेकाम ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद
कोंडागांव जिले के ग्राम ईरागांव में रविवार को आयोजित विवाह समारोह में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली।ईरागाँव में श्यामलाल सिन्हा के पुत्र कमलेश्वर सिन्हा के शादी कार्यक्रम में केशकाल विधायक नीलकण्ठ टेकाम ने पहुचे और आयोजित रस्म में भाग लेते हुए दूल्हे को तेल-हल्दी चढ़ाया और उसे सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिए।