बरेली: सीबीगंज में गोदाम में सेंधमारी, लाखों का माल चोरी, पड़ोसी चोर निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में हुई चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गोदाम से एसी, वाशिंग मशीन और अन्य सामान चोरी करने वाले आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 29 मई को गोदाम मालिक नितिन शर्मा ने परसाखेड़ा स्थित अपने गोदाम से एसी, वाशिंग मशीन, फ्रिज और अन्य सामान चोरी होने की