लंभुआ: शिवगढ़ ग्राम प्रधान को हाईकोर्ट से मिली राहत,समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर,जाने क्या था मामला
लंभुआ थानाक्षेत्र के शिवगढ़ के ग्राम प्रधान सूरज साहू को हाई कोर्ट से राहत मिल गई है।प्रधान पर तालाब पर अतिक्रमण करने के मामले में डीएम कृतिका ज्योत्स्ना के आदेश पर प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार रोकने की कार्रवाई पर उन्हें हाईकोर्ट से स्टे मिला गया है। हाई कोर्ट से मिली राहत पर शिवगढ़ ग्राम प्रधान के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।