लंभुआ: रायपुर के युवक को दबंगों ने पीटा,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज,जांच में जुटी पुलिस
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रायपुर पांडेयपुर निवासी अनिकेत पांडेय ने बताया कि मैं अपने साथी शुभम के साथ मदनपुर विद्यालय के समीप टहलने निकला था।जहां पर पहले से घात लगाए विपिन मिश्रा,दीपांशु सिंह,दीपक तिवारी,सूरज मिश्र व दर्जन भर लोग हाथ में लाठी-डंडा और पिस्तौल लिए खड़े थे।उक्त लोग जान से मारने की बात कहते हुए पीटना शुरू कर दिया।पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की