लंभुआ: रामनगर में दुकान में काम रहा युवक गुल्लक लेकर हुआ फरार,पीड़ित ने थाने पर दी सूचना,CCTV आया सामने
लंभुआ नगर पंचायत के रामनगर में स्थित सत्यनारायण की दुकान से युवक पैसों का गुल्लक लेकर फरार हो गया।पीड़ित सत्यनारायण ने बताया कि करीब 10 दिन पूर्व मैने मेराज नाम के एक युवक को काम पर रखा था।आज उसने दुकान में रखें गुल्लक को फोड़कर करीब ₹10 हजार लेकर फरार हो गया।मैने इसकी सूचना पुलिस को दी है।वहीं घटना का CCTV भी सामने आया है।