बलौदा: ग्राम पंचायत करमा में आयोजित ग्राम सभा में कलेक्टर पहुँचे, डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर छायाचित्र
जांजगीर-चांपा कलेक्ट जन्मेजय महोबे ने आज बलौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत करमा में आयोजित ग्राम सभा का जायजा लिया एवं ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस अवसर पर कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जनप्रतिनिधियों ने सर्वप्रथम भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।