बागपत: रमाला में नाबालिग अपहरण मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार ने डीएम कार्यालय पहुंचकर की अपील
Baghpat, Bagpat | May 12, 2026 बागपत के रमाला थाना क्षेत्र से एक परिवार मंगलवार को करीब दोपहर 2:30 बजे डीएम कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने नाबालिग बच्ची के अपहरण मामले में कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि एक सप्ताह पहले उनकी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया है, लेकिन अब तक मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया और न ही आरोपी की गिरफ्तारी हुई