निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में डिप्टी SP शिवप्रकाश टेलर ने संभाला पदभार, पुलिस अधिकारियों ने किया स्वागत और निवर्तमान को दी विदाई
रविवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा में शिवप्रकाश टेलर ने डिप्टी SP पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर कोतवाली CI रामसुमेर मीणा और सदर CI संजय शर्मा सहित पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। निवर्तमान डिप्टी SP बद्रीलाल राव को साफा और माला पहनाकर विदाई दी गई। टेलर ने पद संभालते ही स्टाफ से परिचय लिया और पूर्व सेवाओं का अनुभव साझा किया।