नानपारा: नानपारा देहात में विवाहिता से ससुराली जनों ने दहेज की मांग को लेकर की मारपीट, पीड़िता ने दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
देहात में विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि शादी के करीब 4 साल बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग की। जब मांग पूरी नहीं की तो उसके साथ मारपीट की गई। बेटी पैदा होने पर भी उसे प्रताड़ित किया गया। वीरता के तहरीर के आधार पर मामले में महिला थाने में पति समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।