भभुआ: हवलदार शिवपूजन पाल का पार्थिव शरीर मोहनपुर पहुंचा, झारखंड में हथियार निरीक्षण के दौरान गोली लगने से हुई थी मौत
Bhabua, Kaimur | Nov 23, 2025 जानकारी के अनुसार मोहनपुर गांव के रहने वाले हवलदार शिवपूजन पाल झारखंड पुलिस में हवलदार के पद पर तैनात थे। जिनका हथियार निरीक्षण के दौरान गोली लगने से मौत हो गई।मृत हवलदार के पार्थिव शरीर रविवार की दोपहर उनके पैतृक गांव मोहनपुर पहुंचा। जहां परीजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना रहा। घटना को लेकर मोहनपुर पहुंचे पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिद गहरा दुःख व्यक्त किया।