मिर्ज़ापुर: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, पुलिस उपमहानिरीक्षक ने दो निरीक्षकों समेत 29 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव
पुलिस महकमे में पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बड़ा फेरबदल किया है। दो निरीक्षक और 29 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए स्थानांतरण किया गया है। गुरुवार की सुबह 6 बजे के करीब स्थानांतरण आदेश जारी किया गया।