मिर्ज़ापुर: विंध्याचल में तीन दान पात्रों की गिनती पूरी, 12 लाख से अधिक रुपए निकले, विंध्य विकास परिषद के खाते में जमा कराया गया
विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी मंदिर की छत पर तीन दान पात्रों से निकले रुपयों की गिनती की गई। तहसीलदार सदर गरिमा यादव की देखरेख में राजस्व कर्मियों ने गिनती की। तीनों दान पात्रों से कुल 12 लख रुपए से अधिक धनराशि प्राप्त हुई। विन्ध्य विकास परिषद के खाते में रूपये को जमा कर दिया गया।