मिर्ज़ापुर: बिहसड़ा कला गांव के सामने ट्रक से बचने के प्रयास में कार पेड़ से भिड़ी, महिला समेत दो लोग ज़ख्मी
जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला गाँव के सामने बुधवार की शाम पांच बजे ट्रक से बचने में कार पेड़ में भिड़ गई।कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीआरवी पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को पीएचसी सर्रोंई भर्ती कराया। लालगंज बाजार निवासी 48 वर्षीय सुरेश पांडेय पुत्र विंध्यवासिनी पांडेय अपनी कार से 40 वर्षीया भयाहू सरिता पत्नी राकेश के प्रयागराज गए थे।