बारां: फुले जयंती पर मेलखेड़ी रोड स्थित माली समाज छात्रावास में भव्य युवा अधिवेशन हुआ, प्रतिभाओं का सम्मान किया गया
Baran, Baran | Apr 11, 2026 महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती के अवसर पर शनिवार को माली/सैनी नवयुवक मंडल, बारां के तत्वावधान में युवा अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम मेलखेड़ी रोड स्थित माली समाज छात्रावास में आयोजित हुआ।