जलेसर: महिला परिचालक से लूट-छेड़छाड़ मामले में तीन गिरफ्तार, थाना अवागढ़ पुलिस टीम ने मोबाइल, नकदी और तमंचे किए बरामद
Jalesar, Etah | Mar 30, 2026 एटा के थाना अवागढ़ पुलिस ने एक महिला परिचालक के साथ हुई लूट और छेड़छाड़ की घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया सामान और अवैध हथियार बरामद किए हैं।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान हंसराज शैलेंद्र उर्फ भोला पुत्रगण अमीर सिंह उर्फ वकील,और विपिन पुत्र भूरी सिंह के रूप में हुई है। ये सभी नगला रूपी,के निवासी हैं।