बैरसिया: बागसेवनिया थाना क्षेत्र में पड़ोसी से पुरानी रंजिश का बदला लेने एक युवक ने उसके डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण कर लिया
Berasia, Bhopal | Jul 11, 2026 भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में पड़ोसी से पुरानी रंजिश का बदला लेने एक युवक ने उसके डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। वह उसे बोरी में भरकर फेंकने जा रहा था, लेकिन दम घुटने से बच्चा रोने लगा। रोना सुनकर दूसरे लोगों ने उसे रोका तो वह बोरी छोड़कर भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़कर पीट दिया। वहां से भागा तो पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।