शामली: शामली के कांजरहेडी क्रासिंग के पास टक्कर के बाद बाइक सवार की मौत के मामले में कार चालक पर दर्ज हुआ मुकदमा
Shamli, Shamli | Apr 16, 2026 गुरूवार की दोपहर 12 बजे थाना बाबरी से बताया गया कि 15 अप्रैल की शाम थाना क्षेत्र के कांजरहेडी क्रासिंग के पास एक कार की टक्कर से बाइक सवार भनेडा जट निवासी फिरोज की मौत हो गई थी, जबकि उसके साथ बाइक पर मौजूद समीर भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस के मुताबिक मृतक के पिता याकूब ने कार नंबर के आधार पर चालक पर केस दर्ज कराया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।