शाजापुर: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट व धमकी, महिला थाने में पति समेत 6 आरोपियों पर मामला दर्ज
महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के गंभीर मामले में पति सहित छह आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फरियादिया सानिया वारसी निवासी पालदा, इंदौर ने शिकायत में बताया कि 20 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2026 के बीच ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाती रही। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।