सूरजपुर: हत्या के प्रयास के मामले में फरार 5 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय ने जारी की उद्घोषणा
जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पांच आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय ने उद्घोषणा जारी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सूरजपुर द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 84 के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी।