बरौनी: बरौनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर मोती चौक के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक घायल
बरौनी थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 मोती चौक के समीप आमने-सामने की टक्कर में दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में भर्ती कराया गया।जहां दोनों का ईलाज चल रहा है।घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस जांच में जुट गई है।घटना शाम सात बजे हुई है।