मध्यप्रदेश विधानसभा में केबिनेट मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना का सोमवार को लगभग 2 बजे दतिया से चलकर ग्वालियर के रास्ते भिंड आगमन हुआ। इस दौरान मालनपुर, मेहगांव, गोहद , सहित जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान केबिनेट मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी।