नामकुम: डोरंडा के काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पूजन में रांची सांसद सपरिवार हुए शामिल
Namkum, Ranchi | May 16, 2026 डोरंडा स्थित काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पूजन में शनिवार दोपहर करीब दो बजे रांची सांसद संजय सेठ सपरिवार शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने काली मंदिर में पूजा अर्चना की और मां काली से देशवासियों के सुखद, समृद्ध और खुशहाल जीवन की। इस मौके पर रांची सांसद संजय सेठ ने लोगों के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया।